राष्ट्रीय

झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या से भाजपा डरी : कल्पना सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता कल्पना सोरेन ने शुक्रवार को दावा किया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों की बढ़ती संख्या से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) डरी हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा खेमे ने लोकप्रिय राज्य सरकार के खिलाफ साजिश रची। गांडेय से विधायक कल्पना ने देवघर जिले के मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, यह हेमंत (सोरेन) सरकार है, जिसने सर्वजन पेंशन योजना और मंईयां सम्मान योजना लागू की, जिसका उद्देश्य पहली बार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि 55 लाख महिलाओं को पहले ही मंईयां सम्मान योजना के तहत शामिल किया जा चुका है तथा जल्द ही कई और महिलाओं को भी इस योजना के तहत लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *