राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री जी इतनी नकारात्मकता क्यों’

विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को उन पर पलटवार किया। पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी पर निशाना साधा। उसके बाद प्रियंका गांधी का भी एक ट्वीट सामने आया। प्रियंका ने साफ तौर पर कहा है कि प्रधानमंत्री जी इतनी नकारात्मकता क्यों? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को देश का अब तक का सबसे ‘दिशाहीन’ गठबंधन करार दिया था। मोदी ने ईस्ट इंडिया कंपनी तथा इंडियन मुजाहिदीन जैसे नामों का हवाला देते हुए कहा कि केवल देश के नाम के इस्तेमाल से लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर मोदी पर निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A)के मूल में संविधान की भावना है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार, जनता को महँगाई से राहत, हर तबके की खुशहाली, किसानों-श्रमिकों की भलाई, महिलाओं को सुरक्षा व सहायता, देश में एकता, प्रेम व शांति का सकारात्मक एजेंडा है। प्रियंका ने कहा कि राजनीति के चलते I.N.D.I.A के लिए आपने नकारात्मक और अपमानजनक रूख अपना रखा है। बार बार इस नाम के साथ नकारात्मक मायने जोड़ना आपके पद की गरिमा के प्रति उचित नहीं है। देश के लोग नकारात्मक नहीं, सकारात्मक राजनीति चाहते हैं। संसद में मणिपुर पर देश आपकी बात सुनना चाहता है। देश महंगाई और बेरोज़गारी पर जवाब चाहता है। रविशंकर प्रसाद के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि आप हमें जो चाहें बुलाएं, मिस्टर मोदी। हम भारत हैं। हम मणिपुर को ठीक करने में मदद करेंगे और हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछेंगे। उन्होंने कहा कि हम उसके सभी लोगों के लिए प्यार और शांति वापस लाएंगे। हम मणिपुर में भारत के विचार का पुनर्निर्माण करेंगे। कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पीएम देश का, स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रहे हैं। उनके पास अमेरिकी संसद में बोलने का समय है लेकिन देश की संसद में मणिपुर पर बोलने का समय नहीं है। उन्हें भारतीय संविधान और संसद से नफरत क्यों है?”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *