उत्तराखण्ड

विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिभावान महिलाओं को सम्मानित किया गया

देहरादून। कैंट विधायक सविता कपूर की अध्यक्षता में नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 एवं महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि कुसुम कंडवाल तथा दीप्ति रावत उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिभावान महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तीरथ सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि सविता कपूर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के प्रति समर्पण ही जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी पहचान होती है और सविता कपूर उसी परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य हो रहा है। उनका मानना है कि जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो परिवार, समाज और राष्ट्र स्वतः सशक्त होता है। साथ ही उन्होंने सभी को हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सविता कपूर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और हिंदू नववर्ष दोनों ही हमारे समाज और संस्कृति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि महिला केवल एक दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि वह परिवार, समाज और राष्ट्र की आधारशिला है। देश के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। दीप्ति रावत ने अपने विचार रखते हुए कहा कि महिला दिवस केवल एक अवसर नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और उनकी जिम्मेदारियों को समझने का दिन है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सविता कपूर को बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत सृष्टि काला द्वारा गणेश वंदना से की गई। इसके बाद संध्या जोशी, भारती रावत, मुक्ता वर्मा, प्रीति रावत, डॉ. श्रीजा, सोनल वर्मा, प्रीति भारद्वाज एवं अन्य कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का संचालन काला जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुमित पांडे, राजकुमार तिवारी, हितेश चौधरी, संतोष कोठियाल, संजय सिंघल, मुक्ता वर्मा, सूरज सिंह बिष्ट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *