वचन, संघर्ष और संकल्प का साकार स्वरूप-मीरा-भाईंदर मेट्रो का लोकार्पण
–वीरेन्द्र सिंह भण्डारी–
भाईंदर: विकास पुरूष परिवहन मंत्री एवं पालक मंत्री प्रताप सरनाईक साहेब के अथक प्रयास द्वारा वचन, संघर्ष और संकल्प का साकार स्वरूप है मीरा-भाईंदर मेट्रो का ऐतिहासिक लोकार्पण। मीरा-भाईंदर की धरा आज एक ऐसे ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है,जो केवल एक विकास परियोजना नहीं, बल्कि वर्षों से संजोए गए सपनों, जनविश्वास और जनसेवा के संकल्प का सजीव प्रतीक है।
पिछले लगभग 15 वर्षों से निरंतर प्रयास, संघर्ष और दूरदर्शी सोच के साथ जिस मेट्रो परियोजना का सपना देखा गया था, वह अब साकार रूप में हमारे सामने है। महाराष्ट्र राज्य के परिवहन मंत्री एवं धाराशिव जिले के पालक मंत्री प्रताप सरनाईक साहेब के कुशल नेतृत्व, दृढ़ इच्छा शक्ति और जनहित के प्रति समर्पण ने इस असंभव से प्रतीत होने वाले कार्य को संभव बनाया है। मंत्रालय के जटिल निर्णयों से लेकर जमीन स्तर की चुनौतियों तक,तकनीकी अड़चनों से लेकर प्रशासनिक प्रक्रियाओं तक—हर बाधा को पार करते हुए उन्होंने यह सिद्ध किया है किजब संकल्प जनहित का हो, तो कोई भी राह कठिन नहीं होती। मीरा-भाईंदर मेट्रो— केवल एक यातायात साधन नहीं, बल्कि विकास की नई धड़कन है, यह मेट्रो परियोजना मीरा-भाईंदर शहर को—✔ यातायात जाम से राहत देगी✔ यात्रा को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगी✔ पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देगी✔ शहर के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति देगी। यह उपलब्धि न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक सशक्त आधार और प्रगतिशील भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।
उत्तराखण्ड समाज के लिए गौरव का क्षण: मीरा-भाईंदर में निवासरत उत्तराखण्ड समाज के लिए यह अवसर विशेष रूप से गर्व का विषय है।मा. प्रताप सरनाईक साहेब की दूरगामी सोच और विकासवादी दृष्टिकोण ने यहाँ बसे उत्तराखण्ड के हजारों परिवारों को भी नई आशा, सुविधा और सम्मान का अनुभव कराया है। यह मेट्रो केवल दूरी कम नहीं करेगी,बल्कि दिलों को जोड़ेगी, अवसरों को बढ़ाएगी और“एक भारत – श्रेष्ठ भारत” की भावना को और सशक्त बनाएगी। ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह: इस बहुप्रतीक्षित मेट्रो परियोजना का भव्य लोकार्पण 3 अप्रैल को महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा संपन्न होगा।

