उत्तराखण्ड

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षक संघ के चुनाव में डॉ. रामभूषण बिजल्वाण तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुने गए

हरिद्वार/देहरादून। संस्कृत विद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक संघ, उत्तराखंड का त्रैवार्षिक चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर डॉ. रामभूषण बिजल्वाण एवं महामंत्री पद पर डॉ. कुलदीप पंत निर्विरोध निर्वाचित हुए। अन्य पदों पर प्रदेश संयोजक सजीन्द्र नौटियाल, उपाध्यक्ष प्रकाश नैलवाल, संयुक्त मंत्री प्रदीप पुरोहित, संगठन मंत्री कैलाश सेमवाल, प्रदेश संरक्षक कृष्णा उनियाल व राजेन्द्र पुनेठा तथा लेखा परीक्षक विद्यासागर व्यास निर्विरोध निर्वाचित हुए।
20 मार्च को घोषित चुनाव आचार संहिता के तहत 29 मार्च को नामांकन एवं 30 मार्च को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई। इस बार सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिससे संगठन में एकता का संदेश गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. बिजल्वाण ने शिक्षकों एवं संस्कृत विद्यालय-महाविद्यालयों की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु प्रतिबद्धता जताई। उल्लेखनीय है कि वे लगातार तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, जबकि डॉ. कुलदीप पंत दूसरी बार महामंत्री निर्वाचित हुए।चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी सहित विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में शिक्षक जय भारत साधु संस्कृत महाविद्यालय, हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह में दिवाकर थपलियाल, नवीन सेमवाल, शेष नारायण भट्ट, द्रवेश्वर थपलियाल, नित्यानन्द पोखरियाल, चंद्रभूषण शुक्ल एवं जनार्दन नौटियाल डॉ शिवानी विद्यालंकार डॉ मनीषा भंडारी डॉ हरीश थपलियाल डॉ विद्या नेगी डॉ दीपशिखा शील डॉ प्रेरणा गर्ग डॉ बलदेव चमोला सहित कई गणमान्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *