उत्तराखण्ड

भाजपा नंदा देवी मंडल ने किया प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी मां नंदा देवी मंडल द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ, जिससे पूरे वातावरण में राष्ट्रभक्ति का संचार हुआ।
शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के वैचारिक अधिष्ठान पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार राष्ट्रवाद, सेवा और संगठन की मजबूती है, जिसे प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
वहीं, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने भाजपा के इतिहास एवं उसके निरंतर विकास पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। इस प्रशिक्षण शिविर में मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भाजपा से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *