चारधाम रूट की सभी सड़कें 15 अप्रैल तक हो जायेंगी दुरुस्तः महाराज
-यात्रा रुट के वैकल्पिक मार्गो को भी ठीक रखने के निर्देश
देहरादून। चारधाम यात्रा रुट पर सड़कों के रखरखाव और वैकल्पिक मार्गो को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग विंग दोनों मिलकर तैयारियां कर रहे हैं। 15 अप्रैल तक सभी सड़कों को दुरुस्त करने करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि 15 अप्रैल तक चारधाम रूट की सभी सड़कों से जुड़े कार्य पूरे करने का लक्ष्य है। इस संबंध में समय-समय पर हुई समीक्षा बैठकों में अधिकारियों को चिन्हित कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। कई स्थानों पर सड़क निर्माण व मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। 207 भूस्खलन जोन चिन्हित हैं। इनमें से 88 स्लोप का ट्रीटमेंट पूरा किया जा चुका है और 119 स्लोप पर काम पूर्णता की ओर है। यमुनोत्री और केदारनाथ मार्ग सबसे संवेदनशील माने गए हैं। ऋषिकेश-बदरीनाथ छभ्-7 पर 45 डेंजर जोन में से 22 पर युद्धस्तर पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सड़क, पानी, शौचालय, स्वास्थ्य और ट्रैफिक मैनेजमेंट चाक-चौबंद रखने को कहा है। ऑल वेदर रोड का काम लगभग पूरा हो चुका है। लोनिवि 15 अप्रैल तक सड़कों को गड्ढा-मुक्त करने, 119 स्लोप का ट्रीटमेंट पूरा करने और सभी वैकल्पिक मार्गों को चालू रखने में जुटा है।
श्री महाराज ने कहा कि यात्रा मार्ग पर फत् कोड और साइन बोर्ड लगाने का कार्य प्रगति पर है। ताकि श्रद्धालुओं को रियल टाइम जानकारी मिल सके। व्हाट्सएप अलर्ट जाम, भीड़ या आपात स्थिति की सूचना यात्रियों को व्हाट्सएप से तुरंत दी जाएगी। मार्ग पर मशीनें और जरूरी संसाधन पहले से तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं। वैकल्पिक रूट छभ्-07 ऋषिकेश-रुद्रप्रयाग के अंतर्गत ऋषिकेश-खाड़ी गजा-देवप्रयाग मोटर मार्ग, ऋषिकेश-चंबा-गाडोलिया मलेथा छभ् 707।, स्वीट ब्रिज-राजराजेश्वरी मंदिर-चमधार-श्रीनगर-खिरसू-खा
![]()

