उत्तराखण्ड

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में 9वाँ ऑल इंडिया इंटर स्कूल गोल्फ टूर्नामेंट सम्पन्न

देहरादून। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में आज 9वाँ एकदिवसीय ऑल इंडिया इंटरस्कूल गोल्फ टूर्नामेंट 2026 सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। विद्यालय द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का उद्देश्य युवा खेल प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना और खेलभावना के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्सव मनाना था। इस वर्ष टूर्नामेंट में मेजबान विद्यालय सहित देश के 9 प्रतिष्ठित विद्यालयों  के 31 प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। प्रतियोगिता तीन श्रेणियों अंडर-14 बॉयज़, अंडर-19 बॉयज़ और गर्ल्स ओपन कैटेगरी में आयोजित की गई।
अंडर-14 बॉयज़ परिणाम इस प्रकार हैं-विजेताः गुरांश सिंह वायपीएस मोहाली, उपविजेताः गुरप्रीत सिंह डीपीएस खन्ना, तृतीय स्थानः अक्षज अजय कुमार कैम्ब्रियन हॉल, देहरादून रहे। अंडर-19 बॉयज़ परिणाम में विजेताः सतिन्दर कुमार माय विलेज गोल्फ, पंजाब
उपविजेताः देवांश मलिक सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून, तृतीय स्थानः निगम कुमार माई विलेज गोल्फ, पंजाब रहे।
गर्ल्स ओपन कैटेगरी परिणाम में विजेताः इशनूर कौर वालिया, वायपीएस मोहाली, उपविजेताः स्वास्तिका पेगवाल श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, देहरादून, तृतीय स्थानः सुपिचाया कनचनापेन सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून रहै। विशेष पुरस्कार-मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयरः ओम पेगवाल दून प्रेसीडेंसी स्कूल, देहरादून, इमर्जिंग प्लेयरः हरतेग सिंह मल्ही वायपीएस मोहाली, यंग स्विंग अवॉर्डः अर्ज़म फारुख ब्राइट एंजल्स स्कूल, विकासनगर रही। टीम परिणाम-विजेता टीमः सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून देवांश मलिक कृषिव धानुका, उपविजेता टीमः माई विलेज गोल्फ, पंजाब निगम कुमार अक्षय कुमार रहे। टूर्नामेंट के समापन समारोह में बर्सर शिशिर श्रीवास्तव ने पुरस्कार वितरण करते हुए युवा मन को आकार देने और टीम वर्क तथा दृढ़ संकल्प जैसे मूल्यों को स्थापित करने में खेल की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कृ “खेल केवल जीत-हार का नाम नहीं है, यह चरित्र निर्माण की प्रक्रिया है। सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में हमारा प्रयास सदैव यही रहा है कि हम अपने विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में श्रेष्ठता की ओर प्रेरित करें।“ सेलाकुई स्कूल के स्पोर्ट्स हेड कंवलजीत सिंह धालीवाल ने भी कहा कि 9वाँ ऑल इंडिया इंटरस्कूल  गोल्फ टूर्नामेंट 2026 इन प्रतिभाशाली युवा गोल्फरों के लिए अपने कौशल और जुनून को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच साबित हुआ। इस आयोजन ने न केवल खेल को बढ़ावा दिया, बल्कि प्रतिभागियों के बीच सौहार्द, आपसी सम्मान और टीम वर्क जैसे जीवन मूल्यों को भी सुदृढ़ किया। विद्यालय परिवार सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *