उत्तराखण्ड

उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 22 मई से 7 जून तक, विजेता टीम को मिलेगी दस लाख रुपए पुरस्कार राशि

-क्वार्टर फाइनल से नॉक आउट आधार पर डे नाइट खेले जाएंगे सभी मैच

देहरादून, गढ़ संवेदना न्यूज।   देवभूमि वर्ल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन समिति द्वारा आगामी 22 मई से 7 जून तक 42 वा उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का डे नाइट आयोजन किया जा रहा है ।  जिसमें देश भर की सभी प्रतिष्ठित एसोसिएशनों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं । 
आज यहां राजपुर रोड स्थित एक होटल में क्रिकेट टूर्नामेंट से संबंधित जानकारी देते हुए देव भूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव दत्ता व सचिव पी सी वर्मा ने संयुक्त रूप से मीडिया को बताया कि देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन समिति द्वारा हमेशा की भांति देश के प्रतिष्ठित उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन पूरे उत्साह के साथ और क्रिकेट प्रेमियों के जोश को देखते हुए 22 मई 2026 से 7 जून 2026 तक किया जा रहा है, जिसके अंदर देश की सभी प्रतिष्ठित एसोसियेशन की टीमें भाग ले रही है I उन्होंने कहा कि हमें यह बताते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि विजेता टीम के लिए 10 लाख रुपए का पुरस्कार होगा I उपविजेता टीम को 7 लाख रुपए और ट्रॉफी से नवाजा जाएगा ।  राजीव दत्ता व पीसी वर्मा ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को बताया कि प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच के लिए पांच हजार रुपए और मैन ऑफ द सीरीज के लिए ₹100000( एक लाख) रुपए का पुरस्कार रखा गया है I दोनों टीमों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से भी नवाजा जाएगा I उन्होंने कहा कि इस बार भी सभी मैच रंगीन ड्रेस में होंगे, जिसे हमारी समिति द्वारा प्रत्येक खिलाड़ी को प्रदान की जाएगी ।  सभी मैच सफेद आकर्षक बॉल से खेले जाएंगे और ये मैच क्वार्टर फाइनल से नाक आउट आधार पर होंगे I उन्होंने यह भी कहा कि ये सभी मैच दिन और रात (डे नाइट) में होंगे I इसमें दो मैचेस ( डे नाइट) अल्फा क्रिकेट स्टेडियम गणेशपुर में खेले जाएंगे I कुल मिलाकर 16 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं, जिन्हें चार पूल में बांटा गया है I उनका कहना है कि चार क्वार्टर फाइनल, दो सेमीफाइनलआयोजित किए जाएंगे और 7 जून 2026 को इसका भव्य फाइनल खेला जाएगा I उन्होंने कहा कि यह बताते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि दो मैचों को छोड़ कर सभी मैच महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे I इस बार भी आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों के लिए रहने और उनके आने जाने की व्यवस्था तथा मैच के दिन भोजन की व्यवस्था भी की गई है ।  उन्होंने कहा कि लगभग सभी टीमों में राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय आईपीएल के खिलाड़ी यहां भाग ले रहे हैं, इस बार यह जो 42 वा संस्करण है यह अपने आप में एक भव्य रूप में आयोजित होंगे I उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारी एसोसियेशन ने बड़े रूप में पहचान दिलाई है। 

इस अवसर पर देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन समिति की वेबसाइटwww.uttarakhandgoldcup.com को भी लांच किया गया। पत्रकार वार्ता में संदीप रावत, वीरेंद्र वाजपेई, श्रीकुमार थापा, विनोद जोशी,  सचान व सन्तोष गर्ग भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *