राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तुलना धोनी से करना इस महान क्रिकेटर का अपमान : सुरजेवाला

भोपाल। कांग्रेस महासचिव और मध्य प्रदेश के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तुलना महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से करने को इस महान खिलाड़ी का अपमान बताया। भाजपा नेता सिंह ने एक दिन पहले नीमच में एक समारोह में कहा था, ‘‘शिवराज सिंह चौहान राजनीति के धोनी हैं। यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। शुरुआत कैसी भी हों लेकिन अच्छा ‘फिनिश’ देकर वह मैदान जीतना जानते हैं। शिवराज ने लोगों की सेवा की है, इसलिए उन्हें जनता का विश्वास प्राप्त होता है।’’ उनके इस बयान के बारे में मंगलवार को पूछे जाने पर सुरजेवाला ने यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘इससे बड़ा अपमान हमारे क्रिकेटर का शायद किसी ने नहीं किया। वह (शिवराज सिंह चौहान) एक ऐसे फिसड्डी खिलाड़ी हैं, जिन्हें ‘ट्रायल’ में भी कोई मौका नहीं देगा। वह बल्ला पकड़कर हिट विकेट करते हैं। वह हिट विकेट खिलाड़ी हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *