उत्तराखण्ड

मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों को दुर्गम क्षेत्र का लाभ दिलाने पर जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का अभिनंदन किया

देहरादून/विकासनगर। सिंचाई विभाग के मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के कर्मचारियों ने आज जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कर्मचारियों ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके संघर्ष एवं निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप सिंचाई खंड कालसी के अंतर्गत स्थापित उपखंड त्यूणी, चकराता एवं कोटी में कार्यरत मिनिस्ट्रियल कार्मिकों को पुनः दुर्गम क्षेत्र का लाभ प्राप्त होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

ज्ञात हो कि मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग उत्तराखंड द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व में जारी 09 जून 2025 के आदेश को निरस्त करते हुए उपखंड त्यूणी, चकराता एवं कोटी में कार्यरत मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की नियमित सेवाओं को पुनः दुर्गम क्षेत्र के अंतर्गत शामिल किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी लगातार आवाज उठाते रहे। उनके द्वारा शासन एवं विभागीय अधिकारियों के समक्ष कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से रखा गया, जिसके परिणामस्वरूप कर्मचारियों को न्याय मिला है। इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि श्री नेगी सदैव जनहित एवं कर्मचारी हितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों की लड़ाई इसी प्रकार मजबूती से लड़ी जाती रहेगी। अभिनंदन करने वालों में- संगठन अध्यक्ष संजीव पाल, हिमांशु मित्तल, रवि कुमार साहू ,योगेंद्र रावत, भगत सिंह चौहान, रणवीर सिंह चौहान, ओम प्रकाश यादव, शोभना, प्रीति, शिखा चौहान, भावना पंवार, सौरव कुमार,साईस्ता एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे |

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *