Monday, July 27, 2026
उत्तराखण्ड

आईडी कार्ड वितरण एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा बल्लूपुर रोड स्थित महेंद्र विहार पार्क में आईडी कार्ड वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व न्यायमूर्ति राजेश टंडन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद संगीता गुप्ता उपस्थित रहीं। इस अवसर पर संगठन के नए एवं पुराने सदस्यों को पहचान पत्र वितरित किए गए तथा उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।
मुख्य अतिथि राजेश टंडन ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से संगठन निश्चित रूप से जनहित एवं सेवा कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा। संगठन के अध्यक्ष सचिन ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी संस्था तभी प्रभावी ढंग से जनहित में कार्य कर सकती है, जब उसके सदस्य एवं पदाधिकारी पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्हीं के प्रयासों से समाजहित के कार्यंडित सुभाष चंद्र शतपथी, धीरज ग्रोवर, वंदना कंबोज, शशि टंडन सहित अनेक गणमान्य नागरिक सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं। प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सुरेंद्र पाल सिंह, हरिओम ओमी, सारिका चैधरी, तनुजा सिंह, समता ग्रोवर, अनुराग गुप्ता, पंडित सुभाष चंद्र शतपथी, धीरज ग्रोवर, वंदना कंबोज, शशि टंडन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *