उत्तरप्रदेश

ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मिली CM Yogi, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ग्राउंड जीरो पर उतरकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बाढ़ के हालात की जानकारी ली। सीएम योगी सबसे पहले कस्बा सुल्तानपुर-चिलकाना के मंडी परिसर में पहुंचे और वहां मौजूद बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री एवं सहायता राशि वितरित की। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही बाढ़ पीड़ितों को आश्वस्त किया कि सरकार हर प्रकार से आपके साथ है। मुख्यमंत्री ने इसके बाद जीवी जैन डिग्री कॉजेल में स्थित बाढ़ राहत शिविर का भी दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों से बातचीत की। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शनिवार को सहारनपुर में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाए। उन्होंने बताया कि आज मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की गयी है। सरकार बाढ़ पीड़ितों की सहायता के साथ ही आस्था का सम्मान करने के लिए भी कटिबद्ध है। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखने के लिए सीएम ने अफसरों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से बातचीत में कहा कि इस आपदा के समय में आपके सामने किसी भी प्रकार की कमी सरकार नहीं आने देगी। जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है, हम उसका सर्वे कराएंगे और तुरंत आर्थिक सहायता देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों के कटान के से जिन खेतों को नुकसान हुआ है उसे बाढ़ उतरने के साथ ही ठीक कराने का कार्य किया जाएगा। बाढ़ पीड़ितों और आपदा की चपेट में आने वाले लोगों के लिए राहत शिविर लगाये गये हैं। सरकार बाढ़ पीड़ितों के भोजन, स्वास्थ्य और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कर रही है। इस आपदा से आपको शीघ्र राहत मिले इसकी कामना करता हूं और आश्वस्त करता हूं कि सरकार हर वक्त आपके साथ है। हमारे जन प्रतिनिधि और सरकारी अधिकारी कर्मचारी आपकी मदद के लिए यहां हमेशा मौजूद रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *