उत्तराखण्ड

डॉ. पवन शर्मा को राष्ट्रीय चिकित्सा रत्न सम्मान

देहरादून: देहरादून उत्तराखंड के प्रख्यात समाजसेवी मनोवैज्ञानिक डॉ. पवन शर्मा (द साइकेडेलिक) को मानसिक स्वास्थ्य, शोध और नशा मुक्ति के लिए प्रभावी और महत्वपूर्ण सेवायें देने के लिए ‘राष्ट्रीय चिकित्सा रत्न सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया है। डॉ. पवन शर्मा को यह सम्मान मांडूवाला, देहरादून में कर्मा वेल्फेयर सोसायटी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। इस मौके पर डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि वे अपने स्तर से जितना अधिक हो सके मानसिक स्वास्थ्य और समाजसेवा के माध्यम से लोगों में जागरूकता के लिए कार्य करते रहेंगे और लोगों, खासतौर पर युवाओं का उत्साहवर्धन करने के प्रयासों में निरंतर कार्यरत रहेंगे।
मानसिक स्वास्थ्य की जागरूकता और बचाव के लिए सामाजिक संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी की तरफ से निशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविरों, परामर्श और थेरेपी की सेवाएं प्रदान की जाती हैं । इस मौके पर रवि सिंह, शिवाजी, कार्तिक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *