उत्तराखण्ड

अमित शाह के नेतृत्व में 25 हजार से अधिक लोग बनेंगे राजधानी में पदयात्रीः भाजपा

-विपक्षी दिल्ली रैली से अधिक लोग, भाजपा की देहरादून यात्रा के बनगे प्रतिभागीः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अमित शाह की मौजूदगी में होने वाली जनसभा में 25 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने तंज कसा कि विपक्ष की दिल्ली रैली से अधिक जनता, अराजक राजनीति का जवाब देने में देहरादून में ही इसके पदयात्री बनने वाले हैं।
विभिन्न माध्यमों से मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में जारी बयान में उन्होंने बताया कि विपक्षी नकारत्मक राजनीति की सच्चाई जनता के सामने लाने के लिए भाजपा देश भर में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान चला रही है इसी क्रम में राज्य के पांच स्थानों पर बड़ी पदयात्राएं एवं जनसभा के कार्यक्रम क्रियान्वित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में 6 नवंबर को राजधानी के परेड ग्राउंड में विशाल पदयात्रा का आयोजन होने जा रहा है जिसको केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। जिसमें शामिल होने के लिए देहरादून महानगर ऋषिकेश देहरादून ग्रामीण एवं हरिद्वार जनपद से 25 हजार से भी अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच विपक्ष की झूठी एवं नकारात्मक राजनीति को लेकर जबरदस्त आक्रोश का माहौल है। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में भी गृहमंत्री का मार्गदर्शन सुनने को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। उसे देखते हुए निसंदेह कहा जा सकता है कि जितना जन समर्थन कांग्रेस और विपक्ष समूचे देश भर से दिल्ली में नहीं जुटा पाया उससे भी अधिक संख्या देहरादून में अभियान के पदयात्री बनेंगे। देश की जनता डबल इंजन सरकार में हो रहे अभूतपूर्व विकास को अनुभव कर रही है। वह अच्छी तरह समझ रही है की लगातार हर से हताश निराश विपक्ष देश की समूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ही ध्वस्त करना चाहता है। यही वजह है कि देश की तरह देवभूमि की देशभक्ति जनता भी अराजक मानसिकता को जवाब देने और लोकतांत्रिक को समर्थन देने के लिए पदयात्राओं का बढ़चढ़ कर सहभागी बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *