राष्ट्रीय

राहुल गांधी एक नवंबर को चुनावी राज्य तेलंगाना में रैलियों को संबोधित करेंगे

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा और राहुल गांधी 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए क्रमश: 31 अक्टूबर और एक नवंबर को तेलंगाना में प्रचार अभियान में भाग लेने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी जनसभाओं को संबोधित करने के अलावा शादनगर रेलवे स्टेशन से शादनगर चौरास्ता तक पदयात्रा में भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी तेलंगाना के लिए पार्टी द्वारा घोषित छह गारंटी पर देवराकाद्रा में महिलाओं के साथ बातचीत करने के अलावा कोल्लापुर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगी। दोनों नेताओं ने इससे पहले 18 अक्टूबर को चुनावी राज्य में बस यात्रा की शुरुआत की थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को राज्य में चुनावी रैलियों को संबोधित किया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *