उत्तराखंड की माटी की महक से सजी फिल्म “तेरी माया”
देहरादून । उत्तराखंड की पावन धरती, उसकी संस्कृति, उसकी भावनाएँ और उसके रिश्तों की मधुरता को बड़े पर्दे पर जीवंत करने आ रही है एक भावनात्मक और बहुप्रतीक्षित फीचर फिल्म — “तेरी माया”। लगनी फिल्म्स के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्माता अवध नारायण प्रसाद हैं, जिनके कुशल मार्गदर्शन में यह फिल्म साकार हुई है। वहीं इस फिल्म की आत्मा — कहानी, गीत और निर्देशन — का दायित्व संभाला है संजय सिंह नेगी ने, जो वर्षों से मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहते हुए अब अपनी पहली उत्तराखंडी फिल्म के साथ दर्शकों के बीच एक नई छाप छोड़ने को तैयार हैं।
फिल्म का छायांकन उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफर मनोज सती द्वारा किया गया है, जिनकी कैमरा दृष्टि ने प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता को अद्भुत रूप में पर्दे पर उतारा है। साथ ही फिल्म का संगीत, जो किसी भी कहानी की आत्मा होती है, उसे सुरों से सजाया है चर्चित संगीतकार रणजीत सिंह ने। कलाकारों की दमदार टोली “तेरी माया” एक मल्टी-स्टारर फिल्म है, जिसमें उत्तराखंड के अनेक प्रतिभाशाली और लोकप्रिय कलाकार अपनी अभिनय कला का जादू बिखेरते नजर आएंगे।पन्नू गुसाईं, सावन गैरोला, भावना कांडपाल, साक्षी काला, नताशा शाह, मोहित घिल्डियाल, प्राची पंवार, सुमन गौड़, जसविक अरोरा, राजेश जोशी, अजय सिंह बिष्ट, सोहन सिंह गुसाईं, शूरवीर पंवार, दौलत राणा, वीरेंद्र सिंह भंडारी, अशोक नेगी, अमन रौतेला जैसे कलाकारों के साथ-साथ बाल कलाकार यशवीर नेगी और आरुषि धनाई भी अपनी मासूम अदाकारी से दिल जीतेंगे।संगीत जो दिलों को छू जाएफिल्म में चार मधुर गीत हैं, जिन्हें अपनी आवाज़ दी है साहब सिंह रमोला, आकांक्षा रमोला, सुरेश काला, अमित खरे, अंजली खरे और सविता पर्सवान जैसे प्रतिभाशाली गायकों ने। ये गीत न केवल मनोरंजन करेंगे बल्कि दर्शकों की भावनाओं को गहराई से स्पर्श करेंगे।
उत्तराखंड की वादियों में फिल्मांकनफिल्म का शुभ मुहूर्त 10 मई 2025 को श्री रघुनाथ मंदिर, घुत्तू मार्केट में विधिवत सम्पन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। “तेरी माया” की शूटिंग टिहरी गढ़वाल की रमणीय भिलंगना घाटी के विभिन्न स्थलों — चैत्वाण गांव, घुत्तू मार्केट से गंगी गांव तक — में की गई है, जहाँ की प्राकृतिक सुंदरता फिल्म को एक अलग ही जीवंतता प्रदान करती है। संस्कृति, संवेदना और सिनेमा का संगम“तेरी माया” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा, प्रेम और सामाजिक भावनाओं का सशक्त चित्रण है। यह फिल्म हर उस व्यक्ति के दिल को छूने का सामर्थ्य रखती है, जो अपनी जड़ों से जुड़ा है।
जल्द ही सिनेमाघरों में…सिघ्र ही यह फिल्म मुंबई — मीरा-भाईंदर, कांदिवली, ठाणे, न्यू मुंबई तथा दिल्ली वह उत्तराखण्ड के सभी प्रमुख सिनेमाघरों में आपको देखने को मिलेगी। हार्दिक शुभकामनाएँफिल्म “तेरी माया” की संपूर्ण टीम को इस अद्भुत प्रयास के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।आइए, हम सभी इस फिल्म को अपना भरपूर प्यार और समर्थन देकर उत्तराखंड की संस्कृति को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहयोग करें।
“तेरी माया” — सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक एहसास है…
प्रेरक — वीरेन्द्र सिंह भण्डारी

