बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल को उनके मूल विभाग में वापस भेजा गया
देहरादून। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति-बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल को इस पद से कार्यमुक्त करते हुए उनके मूल विभाग में भेज दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। विजय प्रसाद थपलियाल को 29 जुलाई 2024 को प्रतिनियुक्ति पर बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी के पद पर तैनात किया गया था। आज उनकी प्रतिनियुक्ति को निनरस्त करते हुए उन्हें उनके मूल विभाग कृषि कृषि उत्पादन समिति देहरादून में वापस भेज दिया गया है। इस संबंध में शासन के उप सचिव अनिल कुमार पाण्डे की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

