उत्तराखण्ड

हजारों की मौजूदगी में नवीन जोशी का शक्ति प्रदर्शन, कैंट से विधायक दावेदारी का दिया मजबूत संदेश

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित परिवर्तन महासम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड कांग्रेस नवीन जोशी द्वारा किया गया। सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन की मजबूती तथा जनता से निरंतर संवाद पर जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष  गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता से काम करने की आवश्यकता है। चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री हरक सिंह रावत ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से चुनावी अभियान को प्रभावी बनाया जा सकता है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लेकर जाना होगा।
कार्यक्रम के आयोजक पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड कांग्रेस नवीन जोशी ने कहा कि परिवर्तन महासम्मेलन में जिस तरह से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित हुए हैं, वह कैंट विधानसभा में संगठन की सक्रियता और जनता से जुड़ाव को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से कैंट विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुःख और क्षेत्र की समस्याओं को समझने का कार्य कर रहे हैं। कैंट विधानसभा में परिवर्तन और विकास के संकल्प के साथ वे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के समक्ष अपनी दावेदारी मजबूती से प्रस्तुत कर रहे हैं। श्री जोशी ने कहा कि आने वाले समय में कैंट विधानसभा के प्रत्येक बूथ और प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचकर जनसंवाद को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी वरिष्ठ नेताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ट्विंकल अरोड़ा वैभव राजेंद्र शाह प्रतिमा सिंह सुजाता पॉल गरिमा मेहरा दसौनी रामकुमार वालिया लालचंद शर्मा दीप वोहरा जसविंदर सिंह गोगी,संगीता गुप्ता कोमल वोहरा अभिषेक तिवारी जितेंद्र तनेजा राजीव प्रजापति राजीव पुंज राजेश शर्मा दीवान सिंह बिष्ट संजय भारती विमलेश अनिता दास रामकुमार थपलियाल वीरेश कुमार सुशीला बेलवाल दानिश ख़ान मधु देवी शोएब जगदीश धीमान मंजू त्रिपाठी अजीत शर्मा संजय शर्मा मदन लाल पिया थापा संग्राम पुंडीर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे
संचालन दीप वोहरा व गोपाल सिंह गड़िया ने किया

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *