मिस प्रियंका जोशी और मिसेज कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज
-दून एकता शक्ति ट्रस्ट द्वारा “हरतालिका तीज महोत्सव ” का हुआ आयोजन
-प्रथम रनरअप के रूप में मिस ग्रुप में समृद्धि खरबंडा, मिसेज ग्रुप में सुमित्रा जोशी द्वितीय रनरअप मिस वृद्धि राणा, मिसेज हेमा बर्थवाल
-कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का दून एकता शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक सैम छेत्री ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया

देहरादून । दून एकता शक्ति ट्रस्ट द्वारा नगर निगम टाउन हॉल देहरादून में हरतालिका “तीज महोत्सव ” के साथ साथ फैशन शो , नृत्य एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपस्थित लोगों को आयोजन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल ने अपने कर कमलों द्वारा समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले लवी, कपिल आशा, मोनिका थापा, समाजसेवी अरुण कुमार यादव , पूनम शर्मा, अलीशा थापा, अनुराग सिंह भकुनी, शाद सैफी, खुशी, सविता पोखरियाल, डॉ प्रभात सती, ऋतु भट्ट, राजकुमारी यादव, कल्पना जोशी राकिब चौधरी सम्मानित किया गया | वही कार्यक्रम प्रतियोगिता की जज दिव्या सोनी, निधि मिश्रा एवं हेमा जोशी रही |
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का दून एकता शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक सैम छेत्री ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया | वही कार्यक्रम का संचालक शाद सैफी एवं काव्या चौहान द्वारा किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत वंदना नृत्य ग्रुप से हुई | कार्यक्रम में एक एक कर कैट वॉक, गीत संगीत, नृत्य की प्रस्तुति दी गयी | कार्यक्रम का मुख्य आयोजन तीज क्विन प्रतियोगिता रहा जिनमे मिस एवं मिसेज के साथ साथ बच्चों का समूह इसमे प्रतिभाग किया | मिस और मिसेज ग्रुप में आयोजित तीज क्वीन की विजेता प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी रही | वही प्रथम रनरअप के रूप में मिस ग्रुप में समृद्धि खरबंडा, मिसेज ग्रुप में सुमित्रा जोशी द्वितीय रनरअप मिस वृद्धि राणा, मिसेज हेमा बर्थवाल विजयी रही | फैशन शो में बच्चों के श्रेणी में मन्नत थापा विजयी रही, वही दूसरे नंबर पर बानी कपूर छेत्री एवं तीसरे पर शिवानी गुप्ता रही | सभी विजेता को स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया | वही ट्रस्ट की अहम स्तम्भ बीना क्षेत्री, खुशी, एकता गुरुंग, प्रिया गुरुंग, उर्मिला क्षेत्री , कुंती थापा, अंशिका छेत्री , मीना थापा अरुणा थापा, लक्ष्मी और तनुजा ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किये | कार्यक्रम में दून एकता शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक सैम छेत्री लवी, कपिल आशा, मोनिका थापा, समाजसेवी अरुण कुमार यादव , पूनम शर्मा, अलीशा थापा, बीना क्षेत्री, खुशी, एकता गुरुंग, प्रिया गुरुंग, उर्मिला क्षेत्री , कुंती थापा, अंशिका छेत्री , मीना थापा अरुणा थापा, लक्ष्मी और तनुजा अनुराग सिंह भकुनी, शाद सैफी,काव्या चौहान , खुशी, सविता पोखरियाल, डॉ प्रभात सती, ऋतु भट्ट, राजकुमारी यादव, कल्पना जोशी राकिब चौधरीआदि लोग उपस्थित थे |
![]()

