उत्तराखण्ड

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर भारतीय मानक ब्यूरो ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

देहरादून। देहरादून में उपभोक्ता मामले विभाग, भारत सरकार के अधीन भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून शाखा कार्यालय द्वारा विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2026 के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं में गुणवत्ता, सुरक्षा तथा मानकीकरण के माध्यम से उपभोक्ता संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आनंद स्वरूप, आईएएस, सचिव, उपभोक्ता मामले उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर के. जी. बहल, पंकज गुप्ता, अध्यक्ष, प्।न्, डॉ. एस. फारूक, अध्यक्ष, हिमालयन वेलनेस कंपनी, तथा हरेंद्र गर्ग, अध्यक्ष, ैड।न् ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में जागरूक एवं सशक्त उपभोक्ता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा हेतु संस्थाओं, उद्योगों तथा उपभोक्ताओं की संयुक्त भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथियों ने भी उपभोक्ता संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए गुणवत्ता सुनिश्चित करने में ठप्ै की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
इस अवसर पर सौरभ तिवारी, प्रमुख एवं निदेशक, ने भारतीय मानक ब्यूरो एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा उपभोक्ता हितों की सुरक्षा हेतु किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों को ठप्ै ब्ंतम ।चच के बारे में जानकारी देते हुए उपभोक्ताओं से उत्पादों की प्रमाणिकता जांचने तथा शिकायत दर्ज करने हेतु ऐप के उपयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंतर्गत “मानक मंथन” तकनीकी सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्ै 16984ः2024 कृ सामान्य उपभोक्ता उत्पादों की पैकेजिंग हेतु लेपित मुड़ने वाला बॉक्स बोर्ड कृ विनिर्देश विषय पर चर्चा की गई। इस सत्र में सचिन मेनन, वैज्ञानिक-डी, रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग, ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर मानकों की भूमिका एवं सुरक्षित पैकेजिंग के महत्व पर विस्तृत व्याख्यान दिया। सभी वक्ताओं ने उपभोक्ता संरक्षण को सुदृढ़ बनाने में मानकों के अनुपालन, गुणवत्ता आश्वासन तथा जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में उद्योग प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, सरकारी अधिकारियों एवं उपभोक्ताओं सहित 120 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *